Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: महिलाओं को घर बैठे मिलेगा नौकरी, 4525 पदों पर भर्ती शुरू, सैलरी ₹15000 महीना

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025: आज के समय में कई महिलाएं पढ़ी-लिखी होने के बावजूद घर की जिम्मेदारियों के कारण नौकरी नहीं कर पातीं है। परिवार और बच्चों की देखभाल के साथ-साथ अगर महिला को आर्थिक रूप से भी मजबूत होने का अवसर मिले तो इससे उसका आत्मविश्वास दोगुना हो जाता है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को उनके घर पर ही रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी आमदनी का स्रोत भी बना सकें। फिलहाल मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 4525 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित महिलाओं को उनके कौशल और शिक्षा के आधार पर काम मिलेगा और हर महीने उन्हें ₹15000 तक की आय हो सकती है।

घर बैठे नौकरी करने का यह अवसर न सिर्फ महिलाओं के जीवन को आसान बनाएगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम भी देगा। अगर आप एक महिला है और सरकार के इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप नीचे बताएं जानकारी से आवेदन पूरा जरूर करें। आवेदन करने के बाद चयनित महिलाओं को रोजगार घर बैठे उपलब्ध कराया जाएगा।

Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ केवल उसी महिला को मिलेगा जो राजस्थान राज्य की मूल निवासी है।
  • आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
  • इस योजना में प्राथमिकता उन महिलाओं को दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं और जिनके पास नियमित नौकरी नहीं है।
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाएं भी इसमें आवेदन कर सकती हैं और इन्हें विशेष महत्व दिया जाएगा।
  • शारीरिक रूप से विकलांग महिलाएं भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्र मानी जाएंगी।
  • महिला के पास काम करने की इच्छा, समय पर कार्य पूरा करने की क्षमता और घर से काम करने की सुविधा होनी चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 10वीं पास निर्धारित है, लेकिन स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं को ज्यादा अवसर मिलेंगे।

Mukhyamantri Work From Home Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कार्य अनुभव से जुड़े दस्तावेज (यदि हों)
  • SSO आईडी

Mukhyamantri Work From Home Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनबोर्डिंग सेक्शन में जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, शिक्षा से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी विवरण भरने होंगे। इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। सभी जानकारी पूरी करने के बाद आवेदन सबमिट कर देना है।

आवेदन स्वीकृत होने पर महिला को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे वह पोर्टल में लॉगिन कर सकेगी। लॉगिन करने के बाद महिलाओं को उनकी योग्यता और रुचि के आधार पर उपलब्ध नौकरियों की सूची दिखाई देगी, जिसमें से वे अपनी पसंद का काम चुन सकती हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला को घर से ही काम सौंपा जाएगा और समय पर भुगतान सीधे उसके बैंक खाते में किया जाएगा।

Leave a Comment